फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract personnel rightfully sought

संविदा कर्मियों ने मांगा हक

Sun, 01 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 01 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Contract personnel rightfully sought
बांदा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते हुए अनदेखी पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रविवार को यहां निजामी पैलेस में संघ का सम्मेलन हुआ।  संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को नियमित कराने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रांतीय महामंत्री डॉ. एएस तव्वाब ने रिजवी कमेटी का जिक्र करते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग प्रदेश सरकार से की। यह भी कहा कि इसे न माना गया तो अदालत की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुशल यादव ने स्वास्थ्य कर्मियों से आपस में तालमेल बनाकर संगठन को मजबूत करने को कहा। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी भी घोषित की गई। डा. शिवराम सिंह अध्यक्ष और डॉ. एमडी शरीफ उपाध्यक्ष घोषित हुए। डॉ. शिशिर चतुर्वेदी को सचिव और डॉ. अर्चना भारती को उप सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश यादव कोषाध्यक्ष और डॉ. सुनील चक्रवर्ती सह कोषाध्यक्ष होंगे।  
लेखा प्रबंधक अजय द्विवेदी, डॉ.शैलेंद्र रंजन, डॉ.सुधीर गुप्ता, स्टाफ नर्स एसए डेविट, डॉ.शिव कुमार, प्रशांत रैकवार, डॉ. मुईनुद्दीन सिद्दीकी, डॉ.नवल किशोर अवस्थी, डॉ.शाहिद, डॉ.वर्षा गुप्ता, डॉ.बृजेश भारती, स्वप्निल गुप्ता, वरूण श्रीवास्तव, प्रेम नारायण, वंदना तिवारी, बृजेश साहू, आकाश द्विवेदी, आशीष कुमार, गौरव द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed