फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract electricity workers will go on strike in all four districts

चारों जिलों में संविदा बिजली कर्मी जाएंगे हड़ताल पर

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Contract electricity workers will go on strike in all four districts
Contract electricity workers will go on strike in all four districts - फोटो : BANDA
बांदा। बिजली संकट से जूझ रहे चित्रकूटधाम मंडल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था संभाले संविदा कर्मी हड़ताल और धरना-प्रदर्शन पर आमादा हैं। शीघ्र ही मांग पूरी न होने पर चारों जिलों में बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां पॉवर कारपोरेशन मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर से हटाए गए या स्थानांतरित किए गए संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इनकी 11 सूत्री मांगें हैं। मुख्य मांग पूर्व स्थलों पर उन्हें पुन: ड्यूटी दिए जाने और समय से वेतन/ईपीएफ भुगतान की है। प्रांतीय संगठन मंत्री रणबहादुर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और संविदा कार्य की कमीशनखोरी के चलते पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन

संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। डिस्काम (आगरा) उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि काम के दौरान जान गंवाने वाले मजदूरों को ईएआई, स्वास्थ्य बीमा कार्ड का लाभ नहीं मिला। जिलाध्यक्ष बांदा नीरज खरे ने संविदा कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट मंडल प्रभारी शिवविजय यादव ने कहा कि संविदा कर्मियों के हक के लिए आंदोलन जारी रहेगा। धरने का संचालन महामंत्री अशोक कुमार ने किया। यहां जुगुल किशोर, धर्मेंद्र सविता, वैभव जैन, लालमन, विश्राम यादव, नामेंद्र पटेल, महेश, प्रदीप, अली मोहम्मद, हरिश्चंद्र पाल, आसिफ, रामलाल, वीरेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed