फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Construction of Pauhar road started at a cost of 42 crores

Banda News: पौहार मार्ग का 42 करोड़ की लागत से निर्माण शुरू

Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Construction of Pauhar road started at a cost of 42 crores
बदौसा। कस्बे से पौहार के लिए 42 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोग इस मार्ग पर वाहनों से फर्राटा भर सकेंगे। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बिना खोदाई के ही बनाई जा रही है। इससे ऊंची हो रही है और लोगों के मकान नीचे होने से दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


कस्बे से पौहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। विभाग द्वारा पुरानी सड़क के ऊपर ही निर्माण कराए जाने से सड़क मूल सतह से दो से ढाई फीट ऊंची हो गई है, जिससे एक सैकड़ा से अधिक लोगों के मकान दब गए हैं। कस्बा के उदित नारायण द्विवेदी, पप्पू, आदित्य वाजपेयी, अतुल गुप्ता, संदीप जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन, राहुल तिवारी आदि ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में की है। बताया कि 42 करोड़ रुपये की लागत से पंद्रह किमी लंबे बदौसा-पौहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत तो मिलेगी, पर लोक निर्माण की मनमानी से उन्हें दिक्कतें भी उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन



-सड़क का निर्माण इस्टीमेट के अनुरूप ही कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में मूल सतह से ऊंचा निर्माण होने से कुछ लोगों के मकान नीचे हो गए हैं, जिससे वह परेशान हैं। -अनूप कुमार, अवर अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed