फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressmen protest against state president's release

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेसियों का धरना

Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against state president's release
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए बसों के मुद्दे पर प्रदेश सरकार का विरोध कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किए जाने के बाद बुधवार को यहां कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए केस वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के पास धरने के बाद कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। गवर्नर को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि महानगरों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों की मार्मिक तस्वीरें और खबरें मीडिया में लगातार आ रही हैं। इन्हें बसों से घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने यूपी में एक हजार बसें भेजीं थीं। लेकिन प्रदेश सरकार ने हठधर्मी का रवैया अपनाते हुए इन्हें अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

सरकार के इस रवैए का विरोध करने पर प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिए गए। यह सरकार की तानाशाही नीति का द्योतक है। मांग की गई कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और दर्ज मुकदमों की वापसी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, सीमा खान, अशोकवर्धन कर्ण, जिलानी दुर्रानी, कुलदीप मिश्रा, रामहित निषाद, अल्तमश हुसैन, अशरफ उल्ला रंपा, धीरेंद्र पटेल, दीनानाथ निषाद, पीपी चौरसिया, अफसाना बेगम, वीरेंद्र तिवारी, अस्मत जहां इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed