फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Congressmen ate all the money in the country: Kalraj

कांग्रेसी देश के सारे पैसे खा गए : कलराज

Mon, 15 Apr 2019 11:04 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Congressmen ate all the money in the country: Kalraj
जनसभा मंच पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को माला पहनाकर स्वागत करते प्रत्याशी आरके पटेल व विधायकगण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के नामांकन में सोमवार को पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश के सारे पैसे कांग्रेसी खा गए। आरोप लगाया कि घोटालों के जरिए हुकूमत चलाने का काम कांग्रेस, सपा व बसपा ने किया। कहा कि सब मिलकर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि हम केवल देश को बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के दूसरी बार नामांकन के दौरान बांदा आए कलराज मिश्र जीआईसी मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की धरती से चित्रकूट की धरती पर आना एक सुखद संयोग है।
विज्ञापन


जनसभा में मुस्लिम महिलाओं की अच्छी-खासी मौजूदगी देख मिश्र का चेहरा खिल उठा। जनसभा को प्रत्याशी आरके सिंह पटेल, मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी रणवेंद्र सिंह धुन्नी, पूर्व मंत्री लोकसभा प्रभारी राजेंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना पटेल, जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरन कबीर, बृजेश प्रजापति, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष चित्रकूट अशोक जाटव, पूर्व सांसद रमेशचंद्र द्विवेदी, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, सदस्य महिला आयोग प्रभा गुप्ता, हमीरपुर लोकसभा प्रभारी पुरुषोत्तम पांडेय, अजीत गुप्ता, देव त्रिपाठी, हेमंत सिंह, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, जगदीश गौतम, केके भारतीय, जगराम सिंह, महेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभा का संचालन लोकसभा संयोजक बाल मुकुंद शुक्ला ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बद्री त्रिपाठी, आनंद सिंह पटेल, दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, पंकज अग्रवाल, तीरथ तिवारी, आरिफ खां, नफीस खां, लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन, जागृति वर्मा और चंद्रशेखर अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed