{"_id":"f83f5f7f97f4f47d924a5608043a6c3a","slug":"congress-celebrated-the-131-th-foundation-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मनाया 131वां स्थापना दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मनाया 131वां स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कांग्रेस ने अपना 131वां स्थापना दिवस मनाया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग आयोजन कर पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन
अवस्थी धर्मशाला स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म व क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर अपने संकल्प के तहत 130 साल से काम कर रही है।
पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कांग्रेसजनों से बार फिर कांग्रेस की साख वापस लौटाने का आह्वान किया। चर्च के फादर वाई रसकिन, जहांगीर खान, शिवबली सिंह, सर्वेश तिवारी, रामरतन समुद्रे, अजमी, राममिलन सिंह पटेल, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, गीता सैनी, दिनेश कुमार गुप्ता, बी लाल, रम्मू प्रसाद वर्मा, रवि जैन मौजूद रहे।
उधर, कालूकुआं स्थित फार्म हाउस में बांदा शहर कांग्रेस कमेटी ने स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, नगर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कांग्रेस की उपलब्धियां बताईं।
शब्बीर सौदागर, संजय ठाकुर, वीरेंद्र तिवारी, अंसवर्धन, कर्ण, विपिन बिहारी, नरेंद्र तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, दीपू सोनी, अनुराग चंदेरिया मौजूद रहे।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में आजादी की जंग में कांग्रेस की भूमिका का जिक्र किया गया। ब्लाक अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी सहित जीपी सिंह, रामानुज भौंरहा, पुष्पा त्रिपाठी, राजन साहिल, रमाकांत दुबे, संजीव यादव, अरुण गर्ग, मधुसूदन गर्ग आदि शामिल रहे।