फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Complete the work of incomplete Amrit Sarovars by 20: DM

अधूरे अमृत सरोवरों के काम 20 तक पूरा करें: डीएम

Tue, 02 May 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 02 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Complete the work of incomplete Amrit Sarovars by 20: DM
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में अमृत सरोवरों की खोदाई व निर्माण के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने लद्यु सिंचाई विभाग व भूगर्भ जल विभाग को पूर्ण हो चुके 177 अमृत सरोवरों का एक सप्ताह के अंदर इनलेट व आउटलेट चेक करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि इनमें प्रत्येक दशा में पानी उपलब्ध रहे। बाकी 264 अमृत सरोवरों के खोदाई का कार्य 20 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खेत-तालाब योजना के अंतर्गत मध्यम व लद्यु तालाबों की खोदाई का कार्य वर्षा के पूर्व कराए जाने के निर्देश दिए। बताया कि योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान कृषि विभाग द्वारा दिया जाता है। मध्यम आकार के तालाब की खोदाई में 57 हजार 500 रुपये का अनुदान दिया जाता है। अटल भूजल योजना के तहत तीन बड़े तालाबों का निर्माण 10 दिनों में पूरा कराए जाने के निर्देश दिए है। जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रत्येक गांव में दस-दस शोकपिट बनवाने को कहा। कहा कि गांव में जन चौपाल लगाकर जल दूत व जल प्रहरी बनाकर पानी का दुरुपयोग रोकने व जल संचयन करें। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी आर जगत साई, डीसी मनरेगा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed