{"_id":"61c6149461e68c5f1438e869","slug":"commissioner-ig-came-out-to-remove-encroachment-from-the-roads-banda-news-knp6715192111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों से अतिक्रमण हटवाने निकले कमिश्नर-आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों से अतिक्रमण हटवाने निकले कमिश्नर-आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा शहर में बाजार की राह आसान करने में जुटे मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा शुक्रवार को शाम एक साथ बाजार में निकल पड़े। दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और बेतरतीब ठेलिया व रिक्शा खड़ा करने वालों को डांटा भी और पुचकारा भी। कई का लगे हाथ पुलिस ने चालान भी किया।
पुलिस महानिरीक्षक शहर में रोजाना लग रहे जाम और बेहद बेतरतीब हो गए ट्रैफिक को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। शहर की सभी चौकियों में ई-रिक्शा स्टैंड बनवाने के साथ ही ई-रिक्शों के क्षेत्र निर्धारित करते हुए चौकीवार नंबर एलाट कराए हैं। बाजार में ई-रिक्शों की इंट्री पूरी तरह रुक जाने से राहगीरों और खरीदारों को काफी राहत मिली है। उधर, शुक्रवार को मंडलायुक्त और आईजी पैदल ही निकल पड़े। उनके साथ विभिन्न चौकियों के प्रभारी और पुलिस कर्मी भी थे। चौक बाजार, रेलवे स्टेशन से रामलीला मैदान, महेश्वरी देवी से बलखंडी नाका चौकी रोड आदि का जायजा लिया। दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों को कहीं डांटा तो कहीं समझाया। बेतरतीब रिक्शा, ठिलिया आदि खड़ा करने वालों को चालान कराए।