{"_id":"5eac5aa28ebc3e90784e4b39","slug":"commissioner-dig-and-officer-reached-positive-village-banda-news-knp5579935146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव के गांव पहुंचे कमिश्नर-डीआईजी व अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव के गांव पहुंचे कमिश्नर-डीआईजी व अफसर
विज्ञापन
रहूसत गांव में निरीक्षण को पहुंचे कमिश्नर गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। गिरवां थाना क्षेत्र के रहूसत गांव का पॉजिटिव पाया गया युवक 27 अप्रैल को चार साथियों के साथ हैदराबाद से आया था। सतना (एमपी) तक वह ट्रक से आया। वहां से ट्रैक्टर ट्राली पर चित्रकूट तक और चित्रकूट से ट्रक में अतर्रा तक आया। यहां से पैदल गांव पहुंचा। अगले दिन ग्राम प्रधान ने मेडिकल टीम को सूचना दी। युवक का सैंपल जांच को भेजा गया।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट आने के कुछ ही देर बाद रहूसत गांव पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के चहलकदमी का अड्डा बन गया। पूरे गांव के लोग खौफजदा हो गए। यह भी बताया कि युवक टीबी का मरीज है। नौगांव (मध्य प्रदेश) में इलाज चल रहा है। पत्नी और दो बच्चे हैं। हैदराबाद में पत्थर घिसाई का काम करता था।
उसकी पत्नी और बच्चों को होम क्वारंटीन किया गया है। ये लोग गांव के बाहर स्थित बड़ा देव मंदिर में रहकर खेत की निगरानी करते थे। उधर, शुक्रवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार ने गांव का निरीक्षण किया। डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी डा. एसएस मीणा ने भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डाक्टरों की टीम को सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। पुलिस को सख्ती से गांव सील कर किसी के आने-जाने पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन
उधर, तमाम किसानों ने भागकर खेतों में डेरा डाल लिया है। एसडीएम जेपी यादव, अपर एसपी एलबीके पाल, क्षेत्राधिकारी रोहित यादव, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, गिरवां इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, खुरहंड चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह आदि भी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान अशोक सिंह, सचिव लालबाबू, कानूनगो वृंदलाल कुशवाहा, लेखपाल कुलदीपचंद्र, मेडिकल टीम आदि सैनिटाइजेशन में जुटे रहे।
महानगरों से लौटे 54 प्रवासी मजदूरों की हुई जांच
बांदा। महानगरों से लौटे 54 प्रवासी मजदूरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. एसडी त्रिपाठी औय्र डॉ. हृदयेश पटेल ने सभी की थर्मल स्कैनिंग की और उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी गई।
डाक्टरों ने बताया कि शुक्रवार को चेकअप के लिए आने वाले प्रवासी मजदूरों में महाराष्ट्र, हैदराबाद, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों के शामिल हैं। इन प्रवासी मजदूरों का डाटा सुरक्षित कर लिया गया है।

पॉजिटिव मिले युवक के रहूसत गांव को सील करती पुलिस।- फोटो : BANDA