फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commissioner and DIG saw nomination preparations

Banda News: कमिश्नर व डीआईजी ने देखी नामांकन तैयारी

Fri, 26 Apr 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Commissioner and DIG saw nomination preparations
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बाल कृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह तथा जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने देर शाम नामांकन की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांकन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी, सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखने तथा पेयजल की व्यवस्था भी किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नामांकन स्थल में आने वाले मार्ग का निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग को ठीक कराए जाने तथा सफाई व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरा संचालित रखने एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को नामांकन को सकुशल संपन्न कराए जाने हुए सभी तैयारियों को आज ही पूर्ण किए जाने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन स्थल के बाहर वाहन की पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने तथा आवश्यक स्थान पर बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध रखे जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा सहित उप जिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकार पुलिस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed