फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commission game, get ultrasound done from private center

कमीशन का खेल, प्राइवेट केंद्र से कराएं अल्ट्रासाउंड

Wed, 11 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Commission game, get ultrasound done from private center
बांदा। जिला महिला और पुरुष अस्पताल में मरीजों को मुफ्त अल्ट्रासाउंड का लाभ नहीं मिल रहा है। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन कंडम हो रही है। कमीशन के चक्कर में डॉक्टर और स्टाफ इसका उठा रहे हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए गिने चुन प्राइवेट केंद्रों में भेज रहे हैं। इसका खुलासा खुद तीमारदारों ने किया है। अस्पताल प्रशासन की दलील है कि रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है।
विज्ञापन

जिला महिला और पुरुष दोनों ही अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। पुरुष अस्पताल में तो तीन दिन के लिए महोबा जिले के रेडियोलॉजिस्ट आकर अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। लेकिन महिला अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। यहां चार साल से रेडियोलाजिस्ट नहीं है। मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 600 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कमीशन के खेल से अस्पताल प्रशासन ने दो टूक इनकार किया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि निर्धारित तीन दिन पुरुष अस्पताल में महिला मरीजों के अल्ट्रासाउंड कराए जाते हैं। हर माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत आवास विकास स्थित एक प्राइवेट सेंटर में महिला मरीजों के मुफ्त अल्ट्रासाउंड होते हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने से दिक्कत हो रही है। कमीशनबाजी के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed