फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commasin and voting today in Bberu

कमासिन और बबेरू में वोटिंग आज

Wed, 28 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 28 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Commasin and voting today in Bberu

बबेरू/कमासिन। जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के

विज्ञापन
अंतिम चरण में दोनों ब्लाकों में मतदान के लिए 414 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच गईं। गुरुवार को 925 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। इनमें 145 डीडीसी व 780 बीडीसी सदस्य शामिल हैं।

बबेरू ब्लाक में जेपी शर्मा इंटर कालेज से बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। यहां 61 ग्राम पंचायतों के 229 बूथों में गुरुवार को वोट पड़ेंगे। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड-पांच में 17, वार्ड-6 में 15, वार्ड-सात में 18 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 396 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी।

मतदान में निगरानी के लिए तीन जोनल, तीन सुपर जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग प्रेक्षक (विशेष सचिव, यूपी सरकार) डा. केदारनाथ पोलिंग पार्टियों के बूथों तक पहुंचने की खबर लेते रहे। 23 पोलिंग पार्टियां यहां आरक्षित रखी गईं हैं।

उधर, कमासिन ब्लाक में बिनोवा इंटर कालेज से 55 ग्राम पंचायतों के 185 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। यहां जिला पंचायत सदस्य के वार्ड-एक में 29, वार्ड-दो में 19, वार्ड-तीन में 28, वार्ड-चार में 19 और बीडीसी के 384 प्रत्याशियों की किस्मत गुरुवार को मतपेटियों में बंद हो जाएगी।

ब्लाक मुख्यालय में 19 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गईं हैं। यहां दो जोनल, दो सुपर जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पर निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed