{"_id":"e3e41bb786812b45def2c0712ee9a605","slug":"colourful-programs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों से छात्राओं ने महफिल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों से छात्राओं ने महफिल लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों से छात्राओं ने महफिल लूट ली। इस मौके पर मेधावियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
मंगलवार को महाविद्यालय में समारोह की शुरूआत पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने की उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा, राजनीति और समाजसेवा में ईमानदारी से योगदान को कहा। महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्त ने घोषणा की कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के टॉपर छात्रों को 10 हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह दिए गए।
प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने महाविद्यालय को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपनी कटिबद्धता जताई। कृषि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र गुप्ता, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। छात्राओं के चंगेलिया, होली नृत्य और बुंदेली लोकगीत सराहनीय रहे। संचालन डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता और सुनील कुमार सनी ने किया।