{"_id":"6d8d6eac936c59479c2d51fbdeb95865","slug":"college-hockey-tournament-by-2-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालयीय हॉकी टूर्नामेंट 2 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालयीय हॉकी टूर्नामेंट 2 से
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अंतर महाविद्यालयीय हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू होगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने इस आयोजन का जिम्मा पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज को सौंपा है। टीमों का रजिस्ट्रेशन पहली नवंबर को शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
गुरुवार कालेज परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डा. मनोज कुमार अस्थाना ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित होने के बाद सभी टीमों से चयनित बेहतरीन 16 हॉकी खिलाड़ियों को दिल्ली में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से नामित सेलेक्टर खिलाड़ियों का चयन करेंगे। उन्होंने अफसोस जताया कि हॉकी खिलाड़ी न होने से मेजबान महाविद्यालय की ओर से कोई टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेगी। मौजूदा में महाविद्यालय में 6 हॉकी खिलाड़ी हैं। टीम में 16 खिलाड़ियों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
टीचर्स कमेटी सदस्य डा. संदीप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रविष्टि शुल्क व ऑफीशिएटिंग शुल्क विश्वविद्यालय के नियमानुसार जमा करना होगी। प्रत्येक खिलाड़ी का परिचय पत्र व फीस रसीद जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अंक व प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी प्रत्येक खिलाड़ी को साथ लाना होगी। बिना किट के प्रतियोगिता में शामिल होने का अनुमति नहीं दी जाएगी। टीम के साथ संबंधित महाविद्यालय के प्राध्यापक को टीम मैनेजर के रूप में आना होगा। इस अवसर पर स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य अनिरुद्ध कुमार व अवधेश कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन