फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Collectorate personnel involved in molestation of daughter

बेटी से छेड़छाड़ में फंसा कलक्ट्रेट कर्मी

Sat, 11 Jul 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Collectorate personnel involved in molestation of daughter
बांदा। शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही बेटी की इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश में कलक्ट्रेट कर्मी फंस गया। पत्नी ने ही उसके विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने तहरीर में चेतावनी दी थी कि पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह दोनों बेटी-बेटों के साथ आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कालोनी (गली नंबर-2) आवास विकास निवासी महिला ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पति कलक्ट्रेट में लिपिक है। गुरुवार (9 जुलाई) को वह मां की तबियत खराब हो जाने पर उन्हें देखने अतर्रा गई थी।
विज्ञापन

यहां घर में उसकी 18 वर्षीय पुत्री और 13 वर्षीय पुत्र था। रात करीब 12.20 बजे पति डीएम कालोनी स्थित आवास आया। काफी नशे में था। बेटी को रोटी बनाने के बहाने किचेन में ले गया। गंदे इरादे से छेड़छाड़ करने लगा। घर की सारी लाइटें बुझा दी। बेटी भांप गई और भागकर सभी लाइटें जलाई तथा छोटे भाई को जगाया। दोनों भाई-बहन रातभर सहमे हुए कमरे में रहे। अगले दिन सुबह वह अतर्रा से लौटी तो बच्चों ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में पत्नी ने यह भी लिखा है कि इसके पहले भी उसका पति अपनी बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश कर चुका है। जान से मरवा डालने की धमकी दी थी। पत्नी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज न हुई तो वह अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी।

कहा कि वह इंसाफ के लिए लड़ते-लड़ते थक गई है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कलक्ट्रेट कर्मी लिपिक के विरुद्ध धारा 354 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना की जा रही है। फिलहाल पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed