फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cock-egg market will be closed one day a week

हफ्ते में एक दिन बंद रहेगा मुर्गा-अंडा बाजार

Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cock-egg market will be closed one day a week
बांदा। बर्ड फ्लू पर शासन और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुर्गा-अंडा अच्छी तरह से पका कर खाने से इसका कोई खतरा नहीं है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारी आदि को विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। निर्देश दिया कि हफ्ते में एक दिन मुर्गा-अंडा बाजार बंद रहेगा। साथ ही यह भी कहा कि चेकिंग के नाम पर जन सामान्य का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने भारत सरकार की विस्तृत गाइडलाइन का हवाला देकर कहा कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए पशुधन विभाग को नोडल बनाया गया है। साथ ही मुर्गी-मुर्गा सहित सभी प्रकार के जीवित पक्षियों का उत्तर प्रदेश की सीमा में आयात प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पशुधन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बड़े कुक्कुट फार्मों का निरीक्षण करें, लेकिन यह भी सुनिश्चित रहे कि फार्म मालिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आसपास संक्रमण की स्थिति कुक्कुट संख्या, मृत पाए गए मुर्गी-मुर्गा की संख्या, सैनिटाइजेशन की स्थिति देखें। भ्रांतियों और अफवाहों को रोकें। मुर्गी के मांस के सुरक्षित उपभोग के लिए जन जागरण अभियान चलाएं। गाइडलाइन में कहा गया कि मुर्गा या अंडा अच्छी तरह पकाकर खाने से बर्ड फ्लू नहीं फैलता। मृत पक्षी को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर डाक्टर की सलाह से ही दवा लें। पुलिस को निर्देश दिया कि प्रदेश की सीमा में जीवित पक्षियों का आयात न होने पाए। अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग हो, लेकिन जन सामान्य का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। मृत पक्षी की सूचना जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को तत्काल दें।

डीएम को निर्देश दिए गए कि वाटर बॉडीज के आसपास और पोल्ट्री फार्म पर विशेष सतर्क नजर रखी जाए। मुर्गी या अन्य पक्षी अथवा अंडों का खुले वाहन में परिवहन न किया जाए। कुक्कुट और उत्पाद विक्रय वाले बाजारों को हफ्ते में एक दिन बंद रखकर सफाई और रिसंक्रमित की व्यवस्था सुनिश्चित हो। प्रत्येक जनपद से रोजाना पशुपालन निदेशालय को कंट्रोल रूम से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed