{"_id":"9df2a741156560804634753adb851e5b","slug":"cm-surprised-listening-woman-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाक रह गए सीएम, जब महिला बोली आपको नहीं जानते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाक रह गए सीएम, जब महिला बोली आपको नहीं जानते
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को यहां हेलीपैड पर आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में उस समय कुछ देर के लिए अवाक रह गए जब उनके सवाल पर एक महिला से उन्हें अनपेक्षित जवाब मिला। दरअसल महिला को चेक देते हुए उन्होंने पूछा कि किस पार्टी की सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक दिया जा रहा है। महिला ने जवाब दिया, हमें नहीं पता। मुख्यमंत्री ने आगे पूछा, हमें जानती हैं। महिला ने कहा, नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं की ओर नजर घुमाई तो कइयों ने पैर पीछे खींच लिए।
विज्ञापन
विधायक विशंभर सिंह यादव के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे और चंद कदम दूर ही बने पंडाल में पहुंचे। यहां उन्हें किसान दुर्घटना बीमा योजना के 11 और खलिहान बीमा दुर्घटना के दो चेकों का वितरण करना था।
विज्ञापन
कार्यक्रम शुरू होने के बाद चेक देते समय महिला से सवाल पूछने पर वह जैसे खुद ही झेप गए। महिला ने जब यह कहा कि वह सबेरे से बैठी है, यहां कोई इंतजाम नहीं है तो उनके चेहरे की रंगत ही बदल गई। अफसरों ने महिला को समझाना चाहा तो सीएम ने उन्हें टोक दिया।
विज्ञापन
बोले, इन्हें बोलने दें। आप लोग बीच में न बोलें। महिला का जवाब सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अगल-बगल खड़े होने की कोशिश कर रहे पार्टी नेताओं की ओर नजर घुमाई तो सब पीछे खिसक लिए। मुख्यमंत्री ने पंडाल में मौजूद किसानों से अपील कि आत्महत्या न करें।
किसान मजबूत दिल दिमाग का होता है। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ है। यह भी जोड़ा कि सपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कमी है।