फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cleanliness drive in schools from 25

25 से स्कूलों में सफाई व स्कूल चलो अभियान

Fri, 21 Jun 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive in schools from 25
25 से स्कूलों में सफाई व स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन

5 दिन अभियान के बाद पहली से होगी पढ़ाई
बीएसए ने जारी किए एबीएसए को निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। नए शिक्षा सत्र की शुरूआत से पहले पांच दिन परिषदीय विद्यालयों में सफाई व स्कूल चलो अभियान चलेगा। यह 25 जून से शुरू होगा। पढ़ाई पहली जुलाई से शुरू होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 25 जून से स्कूलों को खोलकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा ली जाए।

पहली जुलाई तक शिक्षक स्कूलों में सफाई कराने के साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत क्षेत्र मे भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों के दाखिले के लिए प्रेरित करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन पांच विद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा है कि बीआरसी एवं विद्यालय स्तर पर अवकाश पंजिका तैयार कराई जाए। जिसमें अवकाश का विवरण दर्ज हो। विद्यालयों में पुरातन छात्र परिषद का गठन कराने के साथ ही शारदा अभियान के तहत आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर उन्हें प्रवेश दिलाया जाए। किसी भी विद्यालय में एमडीएम बंद मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। पौधरोपण के आवंटित लक्ष्य को पूरा करने में किसी प्रकार की आंकडे़बाजी न की जाए। विद्यालय स्तर पर आवंटित लक्ष्य अधिक लग रहा हो तो अवगत कराया जाए। रोपित पौधों की जीओ टैगिंग की जाएगी। इसके लिए 20 जुलाई तक गड्ढा खुदाई का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed