फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Class 3 student seduced by young man, accused of rape

Banda Crime: कक्षा तीन की छात्रा को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Class 3 student seduced by young man, accused of rape
बांदा जिले में घर के पास सडक़ किनारे खेल रही सात वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा को एक व्यक्ति अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। आरोप है कि उसने उसे सिमौनी गांव ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने कमासिन थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने, मारपीट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा में बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा 10 मई की शाम अपने घर के पास सडक़ किनारे खेल रही थी। तभी वहां मझींवा गांव निवासी तीरथ प्रसाद (40) उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सिमौनी गांव ले गया। माता-पिता का आरोप है कि वहां उसने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा। बाद में अपनी बहन के घर छोडक़र चला गया। उधर, परिजन बालिका की खोज करते रहे। बाद में उन्हें जानकारी मिलने पर वह सिमौनी गांव से बालिका को ले आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहीं शिकायत नहीं की। शनिवार को आरोपी तीरथ प्रसाद बालिका के घर पहुंचा उसने बालिका को खुद पालने की बात कही। परिजनों के मना करने पर उसने धमकी दी। इससे परेशान होकर बालिका के माता-पिता ने कमासिन थाने में आरोपी के खिलाफ बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने, मारपीट और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कमासिन संदीप सिंह ने बताया कि बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। उधर, बालिका को जिला महिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed