फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Clash between ABVP and SP leaders; situation heats up following allegations of molestation

Banda News: एबीवीपी और सपा नेताओं में भिड़ंत, छेड़छाड़ के आरोपों से गरमाया माहौल

Fri, 16 Oct 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Clash between ABVP and SP leaders; situation heats up following allegations of molestation
- छात्रवृत्ति फार्म में शुल्क समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुआ विवाद, एसडीएम के मौखिक निर्देश पर कॉलेज अनिश्चितकाल के लिए बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। अतर्रा पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रों की मांगों को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन एबीवीपी कार्यकर्ताओं और सपा नेताओं के बीच विवाद में बदल गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गालीगलौज और धक्कामुक्की हुई। मामला बढ़ने पर प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तनाव को देखते हुए एसडीएम के मौखिक निर्देश पर कॉलेज अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर एबीवीपी के बांदा तहसील संयोजक अभय साहू छात्र-छात्राओं के साथ बीएससी कृषि संकाय में छात्रवृत्ति फार्म में शुल्क कम दर्शाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज द्विवेदी और सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास दीक्षित समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गालीगलौज और धक्कामुक्की तक पहुंच गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों सपा नेताओं को कोतवाली ले गई। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचकर हंगामा करने लगे। एबीवीपी संयोजक अभय साहू ने सपा कार्यकर्ताओं पर परिषद की एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी एक छात्रा के माध्यम से एबीवीपी संयोजक समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जांच के बाद होगी कार्रवाई
कॉलेज के प्राचार्य पीके विश्वकर्मा ने बताया कि तनाव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम के मौखिक निर्देश पर कॉलेज अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed