फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Claims are in the air, no RRC in 23 model gram panchayats

Banda News: दावे हवा-हवाई, 23 मॉडल ग्राम पंचायतों में आरआरसी नहीं

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Claims are in the air, no RRC in 23 model gram panchayats
बांदा। गांवों को साफ-स्वच्छ बनाने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। एक साल बीत जाने के बाद भी 23 मॉडल ग्राम पंचायतों में कचरा पृथक्करण केंद्र (आरआरसी) का निर्माण नहीं हो सका। वजह जमीन की अनुपलब्धता बताई जा रही है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2023-24 में जिले की 248 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए चयनित किया गया था। नाली, खड़ंजा, सफाई, सफाईकर्मियों व कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती सहित कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध करने सहित 16 बिंदु शामिल थे। इनमें मुख्य बिंदु कचरा पृथक्करण केंद्र का निर्माण भी शामिल है, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक 23 मॉडल ग्राम पंचायतों में कचरा पृथक्करण केंद्र निर्माण नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप कचरे के निस्तारण का काम बंद है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत अछाह, अहर, आलमपुर, भुरेंडी, लामा, साथी, शाहपुर सानी, डडआमऊ, झंझरी, अंदौली, पन्नाह, अजीतपारा, बचई, बहेरी, नसेनी, नौगवां, नीबी, अमलीकौर, भिंडौरा, भुजरख।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 198 गांव मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित होंगे। इसके लिए शासन ने 13 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।



जमीन की अनुपलब्धता के कारण आरआरसी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी को इस बाबत अवगत कराया गया है।

अजय आनंद सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी बांदा


संदीप तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed