फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   choro ne kisan ko kiya ghayal

चोरों ने वृद्ध किसान को मरणासन्न किया

Fri, 19 Mar 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
choro ne kisan ko kiya ghayal
बांदा। लोडर में मवेशी लाद रहे नकाबपोश चोरों ने खेत जा रहे वृद्ध किसान को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। मवेशी मालिक के घर के बाहर की चोरों ने कुंडी चढ़ा दी थी। शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने दरवाजे खोले और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे की है। किसान राम सिंह रात को फसल की रखवाली करने खेत जा रहे थे। घर से चंद कदम दूर लाठियों से लैस नकाबपोश चोर लोडर में तीन भैंसें लाद रहे थे। आहट पाकर किसान ने ललकारा तो चोरों ने लाठियों से हमलाकर घायल कर भैंसों को लोडर में भरकर भाग निकले। सभी भैंसें राम सिंह के भतीजे भारत सिंह की थीं।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन पहुंचे और घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया। किसान के भतीजे भारत सिंह ने बताया कि चोरों ने उसके घर के सभी छह दरवाजों की कुंडी चढ़ाकर परिवार को कैद कर दिया था। थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरी बालू में चढ़ी तो किशोरी का गला दबाया
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव में राम मनोहर की 13 वर्षीय पुत्री गायत्री को पड़ोसी महिला ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उसने गला दबाने की भी कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी के बाबा रामदास ने बताया कि बालू ढेर में बकरी चढ़ने पर महिला ने पीट दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, शहर के छोटी बाजार निवासी संजय गुप्ता को खानदानियों ने लोहे की सरिया और चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed