फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakoot wins divisional championship

Banda News: चित्रकूट ने जीती मंडलीय चैंपियनशिप

Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot wins divisional championship
बांदा। डीएवी इंटर कॉलेज में तीन दिन से चल रही मंडलीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

चित्रकूट मंडल के आयुक्त अजीत कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस. ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। ओवरऑल चैंपियनशिप चित्रकूट के नाम रही। बांदा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। डीआईजी राजेश एस. ने कहा कि खेल भावना समाज को उच्च स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सीनियर बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप चित्रकूट ने जीती।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में बांदा की टीम अव्वल रही। जूनियर बालक और बालिका, दोनों वर्गों में चित्रकूट ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर बालक और बालिका वर्ग में बांदा की टीम विजेता बनी। व्यक्तिगत चैंपियनशिप के सीनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के सचिन सोनकर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग में बांदा की कंचन पटेल और चित्रकूट की रेशमा व अर्चना यादव संयुक्त विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के सोनू और बालिका वर्ग में बांदा की मनोरमा यादव ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। सब-जूनियर बालक वर्ग में चित्रकूट के शुभम और बालिका वर्ग में हमीरपुर की रिचा ने पहला स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार और प्रबंधक हरिप्रकाश गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालन दिनेश कुमार सिंह, इंद्रवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में विभिन्न जनपदों के व्यायाम शिक्षकों, खेल शिक्षकों और सांस्कृतिक टीम के सदस्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed