{"_id":"5e0102128ebc3e879b77f202","slug":"chitrakoot-s-soumya-s-team-tops-in-speech-banda-news-knp5340295136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में चित्रकूट की सौम्या की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में चित्रकूट की सौम्या की टीम अव्वल
विज्ञापन
:ाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेती छात्रा।
- फोटो : BANDA
बांदा। परिवार निगम द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोमवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। चित्रकूट की सौम्या गुप्ता (डॉयट, शिवरामपुर) की टीम को प्रथम स्थान मिला। बांदा की आरती वर्मा (डायट, बांदा) को दूसरा और आशीष कुमार (पॉलीटेक्निक, हमीरपुर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मंडल के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देवमणि भारतीय ने बताया कि मंडल के चारों जिलों में पहले जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता की गई थी। इसके लिए ‘ब्रासीलिया डिक्लेरेशन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में 2020 तक त्वरित कमी लाने को उठाए जाने वाले कदम’ विषय निर्धारित था।
सोमवार को बांदा के जीआईसी स्कूल में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चित्रकूट की सौम्या गुप्ता (डॉयट, शिवरामपुर), बुद्धविलास (केदारनाथ महाविद्यालय, खटवारा) और रचना ओझा (गया प्रसाद महाविद्यालय, सीतापुर) प्रथम रहे। बांदा से आरती वर्मा व पूजा शुक्ला (डॉयट, बांदा) तथा आलोक सिंह (चंद्रशेखर महाविद्यालय, अतर्रा) द्वितीय रहे। हमीरपुर से आशीष कुमार (पॉलीटेक्निक, सुमेरपुर), अनुराग शुक्ला (पीजी कालेज, कुछेछा) और महिमा (युग चेतना महाविद्यालय, सुमेरपुर) तृतीय रहे।
विज्ञापन
भाषण के दौरान प्रतिभागियों ने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दुपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने पर जोर दिया। नशे में ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात हरगिज न करने को कहा। डीएम हीरालाल ने विजेता प्रतिभागियों को शाबासी दी। प्रथम स्थान पाने वालों को 31 हजार, द्वितीय स्थान वालों को 21 हजार और तृतीय स्थान वाले प्रतिभागियों को 11 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे।
साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। निर्णायकों में डा.विनोद कुमार (प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, पिपरहरी) और आरके सिंह (रिटायर्ड प्रधानाचार्य जीआईसी, बांदा) शामिल थे। संचालन डा. पीयूष मिश्रा व प्रमोद शुक्ला ने किया।