फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   chitrakoot mandal ke 58 varksh ghosit

चित्रकूटधाम मंडल के 58 वृक्ष घोषित होंगे ‘विरासत वृक्ष’

Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot mandal ke 58 varksh ghosit
बांदा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार 100 साल या इससे अधिक पुराने और पौराणिक महत्व वाले वृक्षों को ‘विरासत वृक्ष’ घोषित कर रही है। वन विभाग ने चित्रकूटधाम मंडल में 58 वृक्षों का चयन किया है। इन्हें विरासत (हेरीटेज) वृक्ष के रूप में चयनित कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। खास बात यह है कि वन विभाग ने निजी भूमि में लगे पुराने वृक्षों को भी सूची में शामिल किया है। इनमें नीम, बरगद, पीपल, आम और शीशम के पेड़ हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद वन विभाग ने सैकड़ों साल पुराने वृक्ष चयनित कर उनकी सूची बनाकर शासन को भेज दिया गया। वन विभाग ने निजी भूमि में लगे 16 वृक्षों का चयन विरासत वृक्ष के रूप में किया है। मंडल के चारों जिलों में निजी भूमि के चयनित वृक्षों में सबसे ज्यादा संख्या बांदा में है। यहां 15 वृक्ष चयनित किए गए हैं। वन विभाग का दावा है कि निजी भूमि में चयनित वृक्ष 100 साल से अधिक आयु के हैं। इनमें आम, शीशम, नीम, बरगद और पीपल हैं। इसी तरह चित्रकूट में मात्र एक देवरिहा मड़हा गांव स्थित निजी भूमि में लगे बरगद वृक्ष का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सार्वजनिक और पौराणिक स्थलों में लगे कुल 58 वृक्षों में सबसे ज्यादा 35 वृक्ष बांदा में चिह्नित किए गए हैं। महोबा में 15, चित्रकूट में 7 और हमीरपुर में सिर्फ एक वृक्ष सूची में शामिल है। इनमें अधिकांश पीपल, बरगद और कल्पवृक्ष हैं। महोबा जिले में एक कल्पवृक्ष 2000 साल पुराना बताया गया है। इन चयनित वृक्षों की गोलाई 3 से 10 मीटर तक है। सैकड़ों साल पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष घोषित किए जाने के मद्देनजर वन विभाग ने इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू कर दी। विभाग को प्रदेश सरकार की हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के पैलानी क्षेत्र में पांच वृक्ष चयनित किए गए। इनमें 400 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ आमारा गांव स्थित सामुदायिक भूमि पर है। इसकी गोलाई करीब 9.40 मीटर है। इसके अलावा बबेरू क्षेत्र में 10, तिंदवारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 19 और बांदा के दिवली गांव का एक वृक्ष (कुल 35) का चयन किया गया है। इन पेड़ों की उम्र 100 से 215 वर्ष के बीच बताई गई है। विरासत वृक्षों की सूची में पीपल के 20, बरगद के 10, नीम के 2 और आम, शीशम व इमली के एक-एक पेड़ शामिल हैं।
वन विभाग को जिले में 15 पुराने वृक्ष मिले हैं। 2000 साल पुराना कल्पवृक्ष कबरई ब्लाक के दक्षणेश्वर धाम (सिचौरा) में पाया गया। वृक्ष की गोलाई करीब 10.10 मीटर है। इसके अलावा महोबा, पनवाड़ी और चरखारी तहसील क्षेत्र में 4-4 व जैतपुर में 3 वृक्ष चिह्नित किए गए हैं। इनमें बरगद के 10, पीपल और कल्पवृक्ष के 2-2 व इमली का एक वृक्ष है। हमीरपुर में मात्र एक कल्पवृक्ष कुरारा वन ब्लाक अंतर्गत शहरी क्षेत्र में चयनित हुआ। इसकी उम्र करीब 300 वर्ष बताई गई है।
यहां कुल 7 वृक्षों का चयन हुआ। इनमें खोही गांव में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित वन भूमि में तीन तेंदू के वृक्ष शामिल हैं। इनकी उम्र करीब 141 से 156 वर्ष आंकी गई है। इसी तरह कलचिहा (बरगढ़) पौधशाला और निही चिरैया (मानिकपुर) वन भूमि में एक-एक कटवर तथा बरगढ़ रेंज में कटैया डांडी सामुदायिक भूमि व देवरिहा मड़हा निजी भूमि में एक-एक बरगद चिह्नित किया गया है। इन वृक्षों की आयु 200 से 300 वर्ष बताई गई है। इन वृक्षों की गोलाई 6 से 8 मीटर है।

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वृक्षों के चयन की फाइनल सूची शासन से तय होगी। विरासत वृक्षों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। निजी भूमि में लगे वृक्ष भी काफी पुराने और बड़े आकार के हैं। इसलिए इन्हें प्रस्ताव में शामिल किया गया। -नरेंद्र कुमार सिंह, कंजरवेटर, वन विभाग, चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed