फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   children coming to school without uniform

बिना यूनिफार्म स्कूल आ रहे बच्चे

Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
children coming to school without uniform
children coming to school without uniform - फोटो : BANDA
बांदा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत यूनिफार्म, स्वेटर और जूते-मोजे की राशि भेजे जाने का शासनादेश लागू हुए एक महीना बीत गया, पर अब तक 67 फीसदी बच्चों के अभिभावकों का सत्यापन नहीं हो सका। छात्र-छात्राएं बगैर यूनिफार्म के घरेलू ड्रेस में स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में वर्तमान शिक्षा सत्र में 220248 बच्चे पंजीकृत हैं। जिले में 1725 विद्यालय हैं। इन बच्चों को जुलाई-अगस्त तक दो सेट में मिलने वाली यूनिफार्म अब तक नहीं मिल पाई है। इसी तरह अक्तूबर में वितरण होने वाले स्वेटर, जूते-मोजे, बैग भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

20 सितंबर को जारी हुए शासनादेश में इस बार बच्चों के अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म, स्वेटर और जूते-मोजे की धनराशि सीधे भेजने का फैसला लिया गया है, इसलिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अभिभावकों के प्रमाणित आधार नंबर से संबंधित डाटा को पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) पोर्टल पर अपलोड करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक सूर्य प्रकाश ने बताया कि एक लाख 21 हजार बच्चों के अभिभावकों का सत्यापन कर फीडिंग का काम पूरा कर लिया है। शेष का काम कराया जा रहा है। विभाग का दावा है कि जल्द ही धनराशि भेजने का काम भी शुरू होगा।

हर अभिभावक के खाते में आएंगे 1100 रुपये
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के प्रत्येक बच्चे को दो सेट यूनिफार्म (कीमत-600 रुपये), स्वेटर (200 रुपये), एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजा (125 रुपये), स्कूल बैग (175 रुपये) वितरित किए जाते थे। अब यह कुल 1100 रुपये अभिभावकों के खाते में सीधे भेजी जाएगी। अभिभावकों को खुद बच्चों के लिए यूनिफार्म मुहैया कराना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed