फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   chhah maah mein hee 27 phaujee phel

छह माह में ही 27 फौजी फेल

Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
chhah maah mein hee 27 phaujee phel
बांदा। रिटायर्ड फौजियों से ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने का खनिज विभाग का मंसूबा पूरी तरह से फेल हो गया। पहली छमाही में ही यह परीक्षण फ्लाप साबित हुआ। ओवर लोडिंग तो होतीं रहीं, उल्टे पूर्व फौजियों पर भी उगाही के आरोप लगने लगे।
विज्ञापन

अब छह माह के लिए नियुक्त किए गए पूर्व सैनिकों को अवधि पूरी होते ही काम से हटा दिया गया है। खनिज विभाग भी घाटे का सौदा मान रहा है। प्रदेश की खनिज निदेशक डॉ. रोशन जैकब (आईएएस) के निर्देश पर इसी वर्ष फरवरी माह में यहां 27 पूर्व फौजी रखे गए थे।
विज्ञापन

इन्हें तीन-तीन की संख्या में 24 घंटे जनपद के तीन क्षेत्रों में बनाए गए बैरियर में तैनात किया गया था। यह सैनिक उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड, झांसी ने उपलब्ध कराए थे। इनकी कार्यावधि छह माह थी। इनको 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व इन सभी 27 पूर्व फौजियों को खनिज विभाग ने हटा दिया है। खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने बताया कि 6 माह की अवधि पूरी हो जाने और जिलाधिकारी द्वारा इनका कार्यकाल न बढ़ाए जाने पर सभी पूर्व फौजियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इंस्पेक्टर ने कहा कि पूर्व सैनिकों की शिकायतें भी मिल रहीं थीं।
इन्हें जितना वेतन दिया जा रहा था, उतना राजस्व नहीं बढ़ा। यह व्यवस्था घाटे की सौदा रही। इस बाबत अब अग्रिम निर्णय जिलाधिकारी ही लेंगे। उधर, अपर जिलाधिकारी/खनिज प्रभारी संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकाल खत्म होने पर पूर्व सैनिक हटाएं गए हैं। इनके नवीनीकरण के लिए शासन से फिलहाल कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

तीन बैरियरों में तीन पालियों में थी ड्यूटी
पूर्व सैनिकों को 15 हजार रुपये वेतन जिला खनिज न्यास निधि से दिया जा रहा था। जिले में 3 खनिज बैरियर बनाए गए थे। 3 पालियों में 3-3 पूर्व सैनिक लगाए जाते थे। बैरियरों में गिरवां थाने के पीछे, मटौंध से मध्य प्रदेश (गौरिहार) वाली सड़क और नरैनी-करतल रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed