{"_id":"613cf2f08ebc3e74d2153bcb","slug":"chhaatr-ko-dinadahaade-lootane-vaala-dabocha-banda-news-knp6516145131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को दिनदहाड़े लूटने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को दिनदहाड़े लूटने वाला दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोचिंग से लौट रहे छात्र को दिनदहाड़े और व्यस्त इलाके में तमंचे के बल पर लूटने वाले नामजद आरोपी को पुलिस ने चौथे दिन गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक व तमंचा बरामद किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव का छात्र कुलदीप कुमार पुत्र केशव प्रसाद 7 सितंबर को कोचिंग से पढ़कर मर्दननाका स्थित बीएसएनएल दफ्तर साइकिल से आ रहा था। साथ में उसके गांव का दोस्त रवींद्र कुमार यादव भी था।
दोपहर करीब 2 बजे यह दोनों खाईंपार पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पालिका परिसर और सीडीओ आवास के नजदीक अवस्थी पार्क के सामने पहुंचे थे, तभी बिना नंबर की बाइक में आए युवक ने कुलदीप कुमार के सीने पर तमंचा अड़ा दिया। उसका मोबाइल फोन और एक हजार रुपये, आधार कार्ड व पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
धमकी देकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने लुटेरे का नाम हरदौल तलैया निवासी इशरत के पुत्र कल्लू उर्फ आशिक बताया। छात्र कुलदीप ने कल्लू उर्फ आशिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार (10 सितंबर) की रात करीब 8 बजे मर्दन नाका चौकी इंचार्ज रमाकांत शुक्ल ने आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी उसी स्थान नगर पालिका के पास बताई गई, जहां घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास तमंचा, दो कारतूस, लूटा गया मोबाइल और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।