{"_id":"64305ded1ec09db128083ce6","slug":"cheater-mother-son-caught-with-cash-jewelery-banda-news-c-12-1-167997-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: टप्पेबाज मां-बेटे को नकदी, जेवर के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: टप्पेबाज मां-बेटे को नकदी, जेवर के साथ पकड़ा
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। अमावस्या मेले के दौरान टप्पेबाजी करने वाले मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी व तमंचा बरामद हुए हैं। आरोपी बेटे के खिलाफ पहले भी कई थाना क्षेत्र में चोरी, टप्पेबाजी व अवैध तमंचा रखने के मामले दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह ने टीम के साथ गुुरुवार की रात को चेकिंग के दौरान गढौली मोड़ पर संदेह के आधार पर एक महिला व एक युवक को पकड़ा। इनके पास से जेवर व नकदी मिलने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। दोनों आपस में मां-बेटा निकले। दरसेडा गांव निवासी मुकेश द्विवेदी उर्फ मुक्का ने माना कि वह अपनी मां शगुन द्विवेदी के साथ अमावस्या मेले में कामदनाथ प्रमुख द्वार से श्रद्धालु के साथ हुयी टप्पेबाजी की थी। सरधुआ थाना प्रभारी ने बताया कि मां बेटे को 21 हजार 390 रुपये व लगभग एक लाख के सोने चांदी के जेवर, तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया कि तीन अप्रैल को श्रद्धालु सतना के शिवनगर कालोनी निवासी बाबूलाल त्रिपाठी परिवारीजनों के साथ कामतानाथ दर्शन करने आये थे। जहां इनके साथ टप्पेबाजी हुई थी। पीड़ित की सूचना पर थाना नयागांव में मामला पंजीकृत किया गया था। सरधुवा थानाध्यक्ष ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दोनों को नकदी व जेवर के अलावा तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुक्का के खिलाफ कई अन्य थाने में सात मामले दर्ज हैं। इसकी पूरी जानकारी संबंधित थाना नयागांव चित्रकूट मप्र को दी गई है।