{"_id":"601d80628ebc3e4a1672098d","slug":"center-me-dunp-dhan-banda-news-knp6101015165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद खरीद केंद्र में डंप क्विंटलों धान बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद खरीद केंद्र में डंप क्विंटलों धान बर्बाद
विज्ञापन
center me dunp dhan
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। खरीद केंद्र बंद करने से धान उत्पादक किसान संकट में आ गए हैं। किसानों ने सैकड़ों क्विंटल धान केंद्र परिसर मंडी समिति में डंप कर दिया है। पिछले एक माह से रखे धान को पशु और बंदर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। भारी मात्रा में फटे बोरों से गिरा धान इधर-उधर बिखर गया है।
बिल्हरका, करतल, बाबूपुर, पंचमपुर, रामपुर गांव आदि के किसानों के लिए करतल स्थित मंडी समिति में क्रय केंद्र खोला गया था। यहां संन्यासी फार्मर एग्रीकल्चर धान खरीद रही थी। हाल ही में जिले में बंद किए गए 30 प्राइवेट खरीद केंद्रों में करतल का केंद्र भी शामिल है। मंडी के टिनशेड चबूतरों पर रखे धान के बोरे जानवर और बंदर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। क्विंटलों धान बिखरकर बर्बाद हो रहा है। बाबूपुर के किसान प्रकाश नारायण, बिल्हरका के बलबीर सिंह, करतल के राजेश शुक्ला आदि ने बताया कि मंडी समिति में खुला दूसरा केंद्र उनकी उपज नहीं खरीद रहा। उधर, खरीद केंद्र प्रभारी अरुणोदय कुमार ने बताया कि विभागीय अफसरों के आदेश पर खरीद शुरू की जाएगी।
---------------------