{"_id":"ec01075d71c4790e67c3a0ea0e13d4ba","slug":"celebrated-marital-makeup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह श्रृंगार से करवा चौथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह श्रृंगार से करवा चौथ मनाया
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने खुद को खूब सजाया और चांद के दीदार कर अपने पिया की उम्रदराजी मांगी। दिन भर से चल रहे व्रत का परायण किया।
शुक्रवार को सुबह से ही सुहागिनों में करवा चौथ को लेकर खास उत्साह था। तैयारियां एक दिन पहले ही कर ली गई थीं। पूरे दिन व्रत रखा। शाम ढलते ही अपने साजन के लिए खुद को खूब सजाया। दुल्हन के रूप में छतों पर चांद निकलने का बेताबी से इंतजार किया। इसी वर्ष सुहागिन बनीं दुल्हनों में खास क्रेज और उत्साह रहा।
उन्होंने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा। दिन भर ब्यूटी पार्लर और मेंहदी की दुकानें सुहागिनों से आबाद रहीं। घर के बाहर रंगोली सजाई। आंगन और छतों पर हल्दी और पिसे चावल से देवी का चित्र बनाकर करवा चौथ पूजन किया। तरह-तरह के पकवान बनाए। चांद के सामने खड़े होकर सुहागिनों ने करवा, कांस की सींक व लोटा लेकर अघ्र्य दिया और करवा पूजा की। छलनी से चांद का दीदार करके पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत परायण किया। जिनके पति बाहर थे उन्होंने पति का फोटो सामने रखकर व्रत तोड़ा। पतियों ने अपनी संगनियों को तोहफे दिए।