फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Celebrated by cutting a cake of soft birthday

केक काटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Celebrated by cutting a cake of soft birthday

बांदा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर

विज्ञापन
सपाइयों ने जश्न मनाया। इस अवसर पर केक काटा, मरीजों को फल बांटे, रक्तदान किया और बाजार के चौराहे पर अपनी पार्टी के मुखिया के चित्र पर तिलक लगाया।

उम्रदराजी के लिए दुआएं मांगी और नारे भी लगाए। बिजली खेड़ा स्थित जिला कार्यालय में केक काटने के बाद मिठाई बांटी और गोष्ठी में पार्टी मुखिया का गुणगान किया।

सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, महामंत्री राजेंद्र यादव, अशोक सिंह गौर, रमेशचंद्र साहू, पूर्व प्रदेश सचिव हसन सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद इमरान भी मौजूद रहे।

उधर, नगर सपा इकाई ने महेश्वरी देवी चौराहे पर केक काट कर जश्न मनाया। मुलायम सिंह के चित्र पर तिलक किया। नगर अध्यक्ष मनोज निगम लाला, आमिर खां, निर्भय सिंह मोंटी आदि उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल में छात्र सभा ने रक्तदान किया। छेहरावं गांव में दीवारी नृत्य हुआ। डिंगवाही गांव में संदीप यदुवंशी, अनुज सोनी, संदीप मूलचंदानी, सचिन साहू, दिगंबर राजपूत, अकील आदि शामिल रहे।

बबेरू में विधायक विशंभर सिंह यादव के आवास पर केक काटकर सपा मुखिया के उम्रदराजी की कामना की। गोष्ठी में सरकार की खूबियां बताईं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फल बांटे। जुग्गीलाल यादव, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, चंद्रप्रकाश अग्रहरि, केके महंत भी उपस्थित रहे।

कमासिन में रामभवन चंद्रवंशी की अगुवाई में पीएचसी में मरीजों को फल बांटे गए। रामानुज यादव, अवधेश यादव, राजेश सिंह, भरत यादव, रामनारायण द्विवेदी, राजनारायण यादव, ठाकुरदीन, सुभाष मिश्र आदि मौजूद रहे।

नरैनी में सपा नेता भरतलाल दिवाकर की अगुवाई में ब्लाक परिसर में केक काटा। सीएचसी और मुख्य चौराहे पर गरीबों को फल बांटे।

अवधेश सिंह, सगीर अहमद, रफीक अहमद, विमला रैकवार, एजाज खां, संजय गोस्वामी, सुरेंद्र शुक्ला, मुसलिम अली, शाकिर, शाहिद अली, रामबाबू शिवहरे आदि मौजूद रहे।

अतर्रा में नगर अध्यक्ष संजय साहू ने केक काट कर जन्मदिन समारोह की शुरुआत की। मिठाई बांटी और राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे।

कुंवर प्रकाश सिंह, सुरेश गुप्ता, शांति पाठक, राजबहादुर कुशवाहा, रामधनी, मुन्ना शिवहरे, सतीश गुप्ता, अतुल दीक्षित, लड़कू यादव, सलमान खां आदि मौजूद रहे।

मटौंध में स्वामी विवेकानंद विद्यालय परिसर में जन्मदिन समारोह मनाया। नगर अध्यक्ष इकबाल खां, रामशरण शर्मा, मोती सिंह, जगदेव सिंह, रामरतन तिवारी, संतोष शुक्ला, रामजी मिश्रा  भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed