फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Camp will be organized to solve the problem of PM Samman Nidhi

Banda News: पीएम सम्मान निधि की समस्या निस्तारण को लगेंगे शिविर

Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Camp will be organized to solve the problem of PM Samman Nidhi
बांदा। पीएम सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। ताकि शत प्रतिशत पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके। शिविर 22 मई से 10 जून तक व कार्य पूर्ण होने तक आयोजित होंगे। भूलेख सत्यापन में अटकी किसानों की सम्मान निधि से संबंधित खबर को अमर उजाला ने 24 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने संज्ञान लेते हुए जिले की 469 ग्राम पंचायतों में पीएम सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नोडल अधिकारी सहित पर्यवेक्षकीय अधिकारी नामित किए हैं। शिविर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत सचिव, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कर्मचारी, जनसेवा केंद्र कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ताकि समस्या का समाधान मौके पर ही किया जा सके। शिविर का आयोजन 24 मई से 10 जून तक होंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो शिविर का आयोजन कार्य की समाप्ति तक होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। घर-घर जाकर किसानों को शिविर में आधार कार्ड, खतौनी, एवं आधार सीडेड बैंक खाता, बैंक पासबुक के साथ आने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन

------
इन समस्याओं का होगा समाधान
- कृषक के पात्र होते हुए भी पीएम किसान पोर्टल पर अभी तक ओपेन सोर्स से आवेदन नहीं किया गया।
- कृषक द्वारा ओपेन सोर्स से आवेदन कर दिया गया हो, स्वीकृत न किया गया हो, लंबित चल रहा हो।
- आवेदन पूर्व स्वीकृत हो गया हो और भूलेख सत्यापन न होने से किस्त का लाभ नहीं मिल रहा है।
- भूलेख सत्यापन होने के बाद भी आधार लिंक बैंक खाते से नहीं हो पाने से किस्त का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed