{"_id":"629515ac1bce2971410ae648","slug":"cameras-on-high-rises-in-memu-trains-banda-news-knp699759866","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमू ट्रेनों में उच्चकों पर कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमू ट्रेनों में उच्चकों पर कैमरे की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों में स्टंट व शरारत करना महंगा पड़ सकता है। रेलवे ने कानपुर-मानिकपुर, झांसी-मानिकपुर मेमू ट्रेनों को सीसी कैमरों से लैस कर दिया है। ट्रेन में चढ़ने वाले प्रत्येक यात्री पर कैमरे की नजर होगी। ड्राइवर व गार्ड को केबिन पर स्थित आटोमैटिक डिस्प्ले पर इसकी गतिविधियां दिखेंगी। प्रतिदिन जिले में करीब पांच हजार लोग मेमू से यात्रा करते हैं।
स्टेशन अधीक्षक श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि रेलवे ने कानपुर-मानिकपुर, झांसी-मानिकपुर मेमू ट्रेन की प्रत्येक बोगी के दोनों गेट पर दो-दो कैमरे लगाए हैं। आठ बोगी की ट्रेन में 32 कैमरे लगे हैं। गेट पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि कैमरे के जरिए ड्राइवर व गार्ड को केबिन पर स्थित आटोमैटिक डिस्प्ले बोर्ड पर नजर आएगी। यदि कोई यात्री स्टंट करता है या फिर गेट पर बैठकर यात्रा करता है अथवा चोरी जैसी कोई घटना डिस्प्ले में नजर आती है तो गार्ड, ड्राइवर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देंगे।
थानाध्यक्ष आरपीएफ इंस्पेक्टर अनुरुद्ध जांगिड ने बताया कि इससे चोरी व छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।