फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Called by message, returned without vaccine

मैसेज कर बुलवाया, बिना वैक्सीन लौटाया

Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Called by message, returned without vaccine
बांदा। सिर पर मंडरा रहे कोरोना के संभावित तीसरी लहर के खतरे से आशंकित लोगों को वैक्सीन लगा पाने में स्वास्थ्य विभाग फ्लाप साबित हो रहा है। फोन पर मैसेज भेजकर बुलाने के बाद लोगों को बैरंग लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी भारी तादाद में लोग घंटों इंतजार के बाद बगैर टीकाकरण के लौट गए। उनमें रोष था। वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के लिए अब बड़ी संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त वैक्सीन का इंतजाम नहीं कर पा रहा। पूर्व में जहां वैक्सीन बर्बाद हो रही थी, वहीं अब इसके लाले पड़े हुए हैं। लोगों को रोजाना अलग-अलग तिथियों में मोबाइल में मैसेज भेजकर टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल बुलाया जा रहा है। सुबह से ही महिला और पुरुषों की यहां भीड़ लग रही है। इनमें तमाम वृद्ध भी हैं। कई-कई घंटे बैठाने के बाद अधिकांश को यह कहकर चलता कर दिया जाता है कि वैक्सीन खत्म हो गई है। कुछ ही लोगों का टीकाकरण हो पा रहा है। सोमवार को भी जिला अस्पताल में भारी भीड़ और अफरातफरी रही।
विज्ञापन

फोन पर मैसेज भेजकर 4 जुलाई को बुलाया था। 4 को इंतजार के बाद वैक्सीन नहीं कहकर लौटा दिया। आज 5 को फिर बुलाया गया। सुबह कार्ड जमा करा लिया गया। दोपहर बाद कार्ड वापस थमाकर वैक्सीन न होने की बात कहकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तारिक बाबू, मर्दननाका।
फोन पर मैसेज आया था, सुबह 10 बजे से बैठाए रहे। दोपहर बाद कह दिया गया कि वैक्सीन नहीं है। इसके पहले 24 जून को भी बुलाया गया था। तब यह कहकर लौटा दिया था कि तारीख आगे बढ़ गई है।

-हरी किशुन, कालूकुआं।
पहले कोई आ नहीं रहा था। अब लोग टूट पड़े हैं। जनता के साथ यही समस्या है कि या तो रैली में जाएंगे नहीं, जाएंगे तो रेलिंग तोड़कर जाएंगे। वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। जनता सहयोग करे।
-डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed