फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Butter - milk disappeared from drought relief package

सूखा राहत से घी-दूध के पैकेट गायब

Sun, 12 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 12 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Butter - milk disappeared from drought relief package
समाजवादी सूखा राहत पैकेट लेकर जाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala bureau

कालिंजर। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट समाजवादी सूखा राहत पैकेटों से खाद्य सामग्री गायब कर देने का सिलसिला थम नहीं रहा। मसौनी गांव में कोटेदार के जरिये मिले तमाम पैकेटों में चीनी, मिल्क पाउडर, तेल, हल्दी गायब मिली। शिकायत के बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार से जांच करानी शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व मसौनी गांव में राहत पैकेट बांटे गए हैं। लाभार्थी भाईलाल यादव, राममिलन यादव, अच्छेलाल यादव नेत्रहीन हैं। इन तीनों ने बताया कि उनके पैकेट से घी का पैकेट नदारद था। विधवा ब्रजरानी के पैकेट से दो किलो तेल का डिब्बा और हल्दी पैकेट गायब मिला। गोविंद यादव, विधवा बिटइया के पैकेट में दूध नहीं था।

विज्ञापन


इन गरीब लाभार्थियों ने कोटेदार पर सामान कटौती कर लेने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एसडीएम को मैसेज के जरिये शिकायत भेजी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने आकर लाभार्थियों के बयान दर्ज किए। दूसरी तरफ कोटेदार अब्दुल कुद्दूस ने बताया कि उसे 74 पैकेट मिले थे। मात्र तीन में घी और दो-दो पैकेटों मेें दूध व चीनी न होने की शिकायत मिली है। कोटेदार ने कहा कि डिब्बे सीलबंद आ रहे हैं लेकिन अब सामान कम होने की शिकायत मिलने पर डिब्बा खोलकर देखने के बाद ही लाभार्थियों को दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed