फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Buses are out of order, passengers are getting upset for hours

बसों का टोटा, यात्री घंटों हो रहे परेशान

Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Buses are out of order, passengers are getting upset for hours
बांदा डिपो में बस में सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़। - फोटो : BANDA
बांदा। चुनाव ड्यूटी में रोडवेज बसों के अधिग्रहण ने यात्रियों की यात्राएं अभी आसान नहीं की हैं। अब मतदान के नजदीक बसों का टोटा और बढ़ गया है। बांदा और चित्रकूट जनपद की 35 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है। सोमवार को मंडल मुख्यालय बांदा डिपो में बसों की कमी से यात्री हलाकान रहे।
विज्ञापन

पिछले एक पखवारे से मंडल में बसों का टोटा चल रहा है। सहालग के वक्त यह यात्रियों के लिए काफी कष्टदायी साबित हो रहा है। पूर्व में मंडल की गैर जनपदों को भेजी गई 196 बसों में अधिकांश चुनाव ड्यूटी से लौट आईं। लेकिन अब इन्हें चौथे चरण के मतदान में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में बांदा और चित्रकूट डिपो की 35 बसें भेजी गई हैं। यह बसें महोबा, कानपुर व नरैनी रूट की हैं। इसका असर डिपो में साफ नजर आ रहा है। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को इक्का-दुक्का बसें मिल रही हैं। बस के डिपो आते ही उस पर सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी मच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा/चित्रकूट डिपो में 125 बसों का बेड़ा है, जबकि 10 बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। उधर, इस बारे में परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि जिस मार्ग की बसें भेजी गई हैं उस मार्ग में शेष बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। कोई भी मार्ग बस विहीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed