फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo driver died in collision with private bus in Banda, eight people including mother and daughter injured

Banda: प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, मां-बेटी समेत आठ लोग घायल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Wed, 21 Sep 2022 06:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 06:07 PM IST
सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस और टेंपो में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, आठ कि मां-बेटी समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया है।

विज्ञापन
Tempo driver died in collision with private bus in Banda, eight people including mother and daughter injured
Bus: Tempo driver dies in collision with private bus - फोटो : BANDA

विस्तार

बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। इसमें टेंपो सवार मां-बेटी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। स्पीड ब्रेकर बनवाने के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुला।

विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा निवासी दुर्गा (35) टेंपो चलाता था। बुधवार की दोपहर वह सवारियां लेकर बांदा शहर आ रहा था। शहर से करीब छह किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास नौमील गांव के पास बबेरू की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

चालक दुर्गा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दुर्गा शादीशुदा है। एक पुत्र और एक पुत्री है। छह साल से टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था।

कलेक्टर पुरवा में रामस्वरूप यादव के यहां पितृ मिलौनी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए मेहमानों को छोड़ने के लिए शहर जाते समय हादसा हो गया।
 
जिला अस्पताल में भर्ती घायल

  • शर्मिला (30) पत्नी दुर्गा प्रसाद निवासी जमुनी पुरवा।
  • संतोषी (45) पत्नी संतू यादव निवासी जमुनी पुरवा।
  • शानू (25) पत्नी मलखान निवासी जमुनी पुरवा।

  • शिवानी (3) पुत्री मलखान (जमुनी पुरवा)।
  • सोना (50) पत्नी राजाभइया (मनीपुर, गिरवां)।
  • बिलरी (42) पत्नी राजकुमार (मनीपुर, गिरवां)।
  • विनीता (13) पुत्री राजकुमार (मनीपुर, गिरवां)।
  • संतोष (35) पुत्र बाबूलाल (कलेक्टर पुरवा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed