फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   burnt teenager girl died

दिनदहाड़े फूंकी गई किशोरी ने तोड़ा दम

Wed, 09 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 09 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
burnt teenager girl died

सिरफिरे की हैवानियत की शिकार किशोरी अंतत: जिंदगी की जंग हार गई। बुधवार को शाम जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह शहर के शांति नगर में राम प्रकाश की प्रियंका (12) अपने घर की पहली मंजिल की छत पर स्थित बाथरूम में थी। वहां पहले से छिपे बैठे किसी अज्ञात युवक ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। प्रियंका युवक को देख नहीं पाई।
विज्ञापन


हमलावर फरार हो गया। प्रियंका को बचाकर घर और पड़ोस वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। शरीर का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। डाक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रियंका को बचाया नहीं जा सका। पांच दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ रही प्रियंका ने बुधवार को शाम करीब 6 बजे अस्पताल के बर्न वार्ड में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। अब कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह का कहना है कि अब मामला धारा 302 में दर्ज किया जाएगा। उधर, किशोरी के शव को मर्च्युरी में रख दिया गया है।

गुरुवार को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम होगा। उधर, इस बारे में रात लगभग 10 बजे पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की जानी चाही गई लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed