फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bunty dessert somewhere , anywhere footy fireworks

कहीं बंटी मिठाई, कहीं फूटी आतिशबाजी

Sun, 08 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bunty dessert somewhere , anywhere footy fireworks

बांदा। बिहार चुनाव की बयार बांदा में भी खूब बही।

विज्ञापन
नतीजे जानने के लिए ज्यादातर लोग बेताब रहे। नतीजों को रुझान साफ होते ही भाजपा कार्यालय में जहां सन्नाटा छा गया, वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिठाइयां बांटी और पटाखे दागकर जश्न मनाया।

रविवार को सुबह मतगणना शुरू होते ही जगह-जगह टीवी सेटों के सामने लोगों के जत्थ जमे नजर आए। पहले चरण में चैनलों ने भाजपा को काफी आगे दर्शा दिया।

भाजपाइयों में खुशियां दौड़ गई। मिठाई भी खाई और खिलाई जाने लगी, लेकिन दोपहर होते-होते पासा पलट गया। महागठबंधन की जीत का जश्न शुरू हो गया। भाजपाई सन्नाटे में आ गए और भूमिगत हो गए।

कांग्रेस कार्यालय मेें मिठाइयां बांटकर बाहर सड़क पर पटाखे फोड़े गए। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र और पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि बिहार में अहंकारी व्यक्तित्व की पराजय हुई है। झूठ का किला ढह गया है।

जय किशोर गुप्त, एमयू दुर्रानी, जहांगीर, शोएब रिजवी, राम मिलन सिंह पटेल, सुनील चौरसिया, शब्बीर सौदागर, हरिश्चंद्र वाजपेई, शिवबली सिंह, प्रशांत समुद्रे आदि शामिल रहे।

उधर, आम आदमी पार्टी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय में भी जश्न मनाया गया। यहां महागठबंधन की विजय पर आप नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कहा कि आप नेता केजरीवाल ने भी महागठबंधन का समर्थन किया था।

 बिहार की जनता ने बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय किया है। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने भी खुशियां मनाईं। अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता सहित रफत खां गोगा, रमेश खेंगर, अमित तिवारी, अल्लारक्खू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed