फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhandi battling the June heat after 18 years

18 साल बाद जून की गर्मी से जूझ रहे बुंदेलखंडी

Tue, 07 Jun 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhandi battling the June heat after 18 years
Bundelkhandi battling the June heat after 18 years - फोटो : BANDA
बांदा। जून की शुरूआत में ही भीषण गर्मी से बुंदेलखंडी परेशान हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहगीर जूझ रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम जानकारों के मुताबिक इस माह 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पारा होना चाहिए। जानकारों के अनुसार, 18 साल बाद जून की गर्मी से बुंदेलखंडी जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में वर्ष 2004 में पड़े सूखे के बाद अबकी जून माह में गर्मी का पारा 45 पार चल रहा है। रात का न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। दिन और रात गर्म होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तीन दिन तक गर्मी के यही तेवर रहने के आसार हैं। हालांकि बादल और आंधी के भी आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ गए डायरिया मरीज
बांदा। भीषण गर्मी ने डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ा दी। मंगलवार को जिला अस्पताल में 23 मरीज उल्टी-दस्त और पेट दर्द के भर्ती कराए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मंगलवार को ओपीडी में लगभग 1227 मरीज आए। ओआरएस की खपत भी बढ़ गई है। ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने कहा कि बासी भोजन न खाएं। शुद्ध पानी पीएं। धूप में निकलने से बचें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed