फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand University exam examination made by imitator 73 arrested

बुंदेलखंड विवि परीक्षा में नकलची दबोचा 73 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 14 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand University exam examination made by imitator 73 arrested

बुंदेलखंड विवि परीक्षा में 3652 में शनिवार को 73 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। राजा देवी डिग्री कालेज में आंतरिक सचल दल ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। उसे रिस्टीकेट कर दिया गया।

विज्ञापन


पंडित जेएन महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष हिंदी सेकेंड पेपर में पंजीकृत 532 में 9, बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी साहित्य सेकेंड पेपर में 143 में एक, बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र में 254 में एक, बीएससी इंडिस्ट्रीयल माइक्रो बायलोजी सेंकेड पेपर में 18 में एक, एमए फाइनल संस्कृत सेकेंड पेपर में आठ में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सुबह की पाली में 504 परीक्षार्थियों में नौ ने परीक्षा से किनारा किया। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में पहली पाली में 973 में 12 ने परीक्षा छोड़ दी। बीए द्वितीय वर्ष हिंदी साहित्य में 186 में एक, एमए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र में एक, बीए प्रथम वर्ष हिंदी साहित्य में 252 में सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए अर्थशास्त्र मैनेजमेंट बीमा में एक में एक उपस्थित रहा। दूसरी पाली में यहां 453 में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजादेवी डिग्री कालेज में प्राचार्य शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में हिंदी साहित्य में एक छात्र को गेस पेपर के साथ पकड़ा। सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी में चल रही विवि परीक्षा में  यह पहला रस्ट्रीकेशन है।

देववाणी परीक्षा में 220 रहे अनुपस्थित
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा में शनिवार को 220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी बोर्ड डिप्टी डायरेक्टर ने डीआईओएस के साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।


प्रथम पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत प्रथम पेपर में पंजीकृत 5276 छात्र-छात्राओं में 5056 शामिल हुए। 220 ने परीक्षा छोड़ दी।

इसके पूर्व शुक्रवार को शाम पाली में अधिपोषण तत्व द्वितीय प्रश्न पत्र में 135 परीक्षार्थियों में पांच गैर हाजिर रहे। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कमलेश कुमार ने शनिवार को बांदा शहर व अतर्रा, बबेरू में कई सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed