फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand students disappointed in UP CATET

यूपी कैटेट में बुंदेलखंड के छात्रों ने किया निराश

Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand students disappointed in UP CATET
बांदा। प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी कैटेट का परीक्षा परिणाम गुरुवार को देर शाम कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में घोषित किया गया। इसमें स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर देवरिया के आदित्य सिंह पुत्र सत्येंद्र प्रताप सिंह प्रथम रहे। गाजीपुर के नवनीत राय पुत्र राजेश राय द्वितीय और अयोध्या के फैशल वारसी पुत्र मोहम्मद कय्यूम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बुंदेलखंड के छात्रों ने निराश किया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी के अनुश्रवण में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा कुलपति डॉ. एनपी सिंह के मार्गदर्शन में हुई थी। जिसमें कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, अयोध्या व मेरठ के कुलपति ने सहयोग किया था।
विज्ञापन

यूपी कैटेट में कुल 20,951 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें स्नातक स्तर पर कुल 15,776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 14,550 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा में योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 4339 (32.79 प्रतिशत) है। परास्नातक स्तर पर कुल 3660 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसमें 3397 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1114 (32.79 प्रतिशत) योग्य पाए गए। पीएचडी डिग्री पाठ्यक्रम में 1117 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 996 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 639 (64.16 प्रतिशत) योग्य पाए गए। इस वर्ष 21 प्रतिशत छात्राओं ने स्नातक स्तर, परास्नातक में 24 प्रतिशत और पीएचडी में 25 प्रतिशत छात्राओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed