{"_id":"60aa988b8ebc3e34fb488a86","slug":"bundelkhand-oxygen-utpadan-me-banega-atm-nirbhar-banda-news-knp6300364189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड आक्सीजन उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड आक्सीजन उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्टिंग से कोई न भागे। अपना योगदान दे। कहा कि जब सरकार उपचार और मेडिसिन किट मुफ्त उपलब्ध करा रही है तो भागने की क्या जरूरत है। टीमें गांव-गांव जा रहीं हैं। गांवों में कामन सेंटर को वैक्सीनेशन का केंद्र बिंदु बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण ब्रेेक करने में काफी सफलता मिली है। कहा कि सरकार की गाइडलाइन के पालन करने से ही इसमें कामयाबी मिलेगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने चारों जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों से उनके जनपदों में मेडिकल स्टाफ, सीएचसी व पीएचसी तथा वेलनेस सेंटर के बारे में जानकारी की। निर्देश दिया कि जहां टेक्नीशियन नहीं है। वहां पैरामेडिकल को ट्रेनिंग कराकर तैनात किया जाए। वेंटिलेटर चालू रहें। मुख्यमंत्री ने चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की। कहा कि वह कोविड कमांड सेंटर और वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण करें। कमियों से अफसरों को अवगत कराएं। जनप्रतिनिधियों से यह भी अपेक्षा की कि अपने क्षेत्र की एक-एक सीएचसी/पीएचसी को गोद लेकर उसे मॉडल के रूप में तैयार कराएं। वैक्सीन और मेडिसिन किट अभियान चलाकर पूरी करें। हर जिले में कोविड अस्पताल का भी निर्देश दिया।
इंसेट
निगरानी समितियों से रूबरू हुए सीएम
मुख्यमंत्री ने बड़ोखर खुर्द गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निगरानी समितियों के कार्यों की समीक्षा की। वहां मौजूद आशा कर्मियों से बातचीत की। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मंडल में निगरानी समितियां सक्रियता से काम कर रहीं हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 469 ग्रामीण और 171 शहरी निगरानी समितियां सक्रिय हैं। जनपद में तीन आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इंसेट
गांव गए, लेकिन ग्रामीणों से नहीं मिले
लगभग साढ़े तीन घंटे के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर से करीब पांच किमी दूर मशहूर गांव बड़ोखर खुर्द का निरीक्षण किया। यहां सिर्फ कोविड सेंटर ही देखा। गांव वालों को बैरिकेडिंग लगाकर पास भी नहीं फटकने दिया गया। कुछ फरियाद तो दरकिनार वह सीएम के दीदार भी नहीं कर पाए। अफसरों ने यह गांव दो दिन पहले से ही तैयारियों से चुस्त दुरुस्त कर दिया था। इसके अलावा दो अन्य गांव तिंदवारा और जमालपुर गांव को सीएम के भ्रमण के लिए तैयार किया गया था, लेकिन अधिकारियों को बड़ोखर ज्यादा सुविधाजनक लगा। गांव की समाजसेवी फूला देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ मिनट के लिए भी गांव वालों को दर्शन देते तो अपनी फरियाद सुनाते।
इंसेट
मीडिया को मौका नहीं, सीएम का भाषण
मीडिया ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री ने सिर्फ अपनी बात कही। किसी भी मीडियाकर्मी को सवाल करने का मौका ही नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने माइक डेस्क पर आते ही अपनी बात शुरू कर दी। भाषण के अंदाज में बिना रुके मीडिया कर्मियों को प्रदेश सरकार की खूबियां गिनाई।
इंसेट
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने की थी तैयारियां
मुख्यमंत्री के आगमन पर मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक को सिर्फ फ्लीट के लिए खोला गया था। आम लोगों और मरीजों का प्रवेश गेट नंबर दो से होता रहा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन पर विशेष तैयारियां की थी। वार्ड ब्लॉक में कोरोना संक्रमित मरीजों के विशेष इंतजाम किए गए थे। डॉक्टर और स्टाफ पीपीई किट पहने ड्यूटी को अंजाम देते रहे। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि सीएम भर्ती मरीजों का हालचाल लेंगे। सरकारी प्रोटोकॉल के तहत वह किसी भी मरीज से नहीं मिले। 45 मिनट की बैठक के बाद वह मीडिया को संबोधित कर विकास भवन स्थित इंट्रीग्रेटेट कोविड कमांड कंट्रोल रूम रवाना हो गए।
इंसेट
सीएम के रूट में 25 स्थानों पर बैरीके डिंग
सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे पर यात्रियों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के नाम पर पुलिस ने आम लोगों की दिनचर्या ही ठप कर दी। प्रशासन ने निर्धारित रूट में 25 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई थीं। पुलिस लाइन रोड, महाराणा प्रताप चौक, रोडवेज बस अड्डा ओवरब्रिज, बाबूलाल चौराहा, अतर्रा चुंगी चौकी, नरैनी रोड और अतर्रा रोड पर बैरिकेडिंग की गई थी। रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन रोक दिया गया। कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, नरैनी, बबेरू, अतर्रा से आने वाले यात्रियों को मवई बाईपास, अतर्रा चुंगी चौकी, बबेरू बाईपास पर ही रोका गया। तमाम यात्री वहां से तकरीबन तीन किमी का सफर पूरा कर रोडवेज बस अड्डे तक आए। यहां भी उन्हें पुलिस की दुत्कार और रोको, टोको अभियान का सामना करना पड़ा। महोबा के रशीद ने बताया कि वह फतेहपुर से आए थे। महोबा जाना था। रोडवेज बस चालक ने उन्हें बबेरू बाईपास पर उतार दिया। वहां से वह पैदल आ रहे हैं। जगदीश ने बताया कि उन्हें भी महोबा जाना था। उनको भी बाईपास पर उतार दिया। संतोष ने बताया कि वह कर्वी जा रहे थे। बस अड्डे से बस नहीं मिली। वह साधन की तलाश में पैदल टहल रहे हैं। भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) के दंपति रामकरन-आशा ने बताया कि वह शादी में नरैनी जा रहे थे। टेंपो को अतर्रा चुंगी पर रोक लिया। अब सीएम के जाने पर ही जाने को मिलेगा।
इंसेट---
ये रहे मौजूद---
राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल (बांदा), पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर), विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), राजकरन कबीर (नरैनी), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), युवराज सिंह (हमीरपुर), आनंद शुक्ला (मानिकपुर, चित्रकूट), मनीषा अनुरागी (राठ), पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा व रमेशचंद्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री अयोध्या सिंह पटेल, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ खां, बलराम सिंह कछवाह, राकेश दद्दू, सईद अहमद, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी डॉ. एसएस मीणा, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय आदि थे।