{"_id":"8b517b7251049dbb9ff7e913156936c8","slug":"bundelkhand-kesari-defeated-bihar-s-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड केसरी ने बिहारी चैंपियन को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड केसरी ने बिहारी चैंपियन को दी पटकनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू के मुरवल गांव में रविवार को आयोजित दंगल में बुंदेलखंड केसरी ने बिहार केसरी को पराजित कर सबसे बड़ी कुश्ती जीती। हरियाणा की महिला पहलवान की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
जय भारत इंटर कालेज मैदान में अंतर्राज्यीय दंगल का उद्घाटन विधायक विशंभर सिंह यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। हरियाणा, चेन्नई, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व नेपाल के पहलवानों समेत फतेहपुर, बांदा व चित्रकूट के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बजरंगी पहलवान (अयोध्या) और शिव सिंह (कानपुर) के बीच 12 हजार की इनामी कुश्ती में बजरंगी ने बाजी मारी। राजेश (मरका) ने अंकित (झांसी) को पराजित किया। महेंद्र (मूंगुस), अनिल (देवरथा), राकेश (मझीवां), छोटा (गोधनी), रामू (नेपाल), की कुश्ती आकर्षक रही।
विज्ञापन
बुंदेलखंड केसरी बाल मुकुंद ने बिहार केसरी बालचीता को चित कर खिताबी कुश्ती जीत ली। महिला पहलवान कविता (हरियाणा) और मुकेश (फतेहपुर) की कुश्ती बराबरी पर छूटी। विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड कुश्ती कला में मशहूर है। प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए भरपूर बजट दे रही है।
दंगल आयोजक प्रधान रामबाबू निषाद ने सभी का आभार जताया। संचालन अंजनी खरे व बद्री प्रसाद ने किया। जाहिद खां, हरिशरण शर्मा, जुग्गीलाल यादव, ज्ञान यादव, शत्रुघ्न और मनोज आदि मौजूद रहे।