फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand has selected 155 villages Lohia

बुंदेलखंड से चयनित होंगे 155 लोहिया गांव

Tue, 03 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand has selected 155 villages Lohia

अप्रैल माह से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए शासन ने बुंदेलखंड में लोहिया गांवों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। सातों जनपदों में 155 गांव चिह्नित किए जाएंगे। 28 फरवरी तक प्रशासन से इन गांवों की सूची शासन ने मांगी है। 25 फीसदी गांव अल्पसंख्यक आबादी वाले होंगे।

विज्ञापन


बीते वर्षों में चयनित लोहिया गांव भले ही अभी तक पूरे विकसित और संतृप्त नहीं हो पाए हैं लेकिन अगले साल के लिए टारगेट तक कर दिया गया है। बुंदेलखंड के सातों जनपदों में सबसे ज्यादा 28 गांव बांदा में चिह्नित होंगे।
विज्ञापन


ललितपुर में 23, चित्रकूट में 22, हमीरपुर में 22, जालौन में 21, झांसी में 21 और महोबा में 18 गांव लोहिया गांवों की सूची में शामिल किए जाएंगे।

प्रदेश के प्रमुख सचिव डॉ.रजनीश दुबे ने इस संबंध में यहां मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांवों का चयन करने के लिए कहा है। निर्देश दिया है कि 28 फरवरी तक चयनित गांवों की सूची शासन को भेज दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में 31 गांव अल्पसंख्यक आबादी वाले चुने जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा छह गांव बांदा में और पांच गांव ललितपुर में चिह्नित होंगे। इनके अलावा चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन व झांसी में चार-चार अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव लोहिया गांव में शामिल किए जाएंगे। शासनादेश के बाद यहां प्रशासन ने लोहिया गांवों के चिह्नीकरण की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed