{"_id":"34d7a5ca631d76341bcf511f9f2efc3b","slug":"bundelkhand-congress-candidates-looking-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की शुरू तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की शुरू तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के
विज्ञापन
लिए प्रत्याशियों की तलाश का काम कांग्रेस ने भी शुरू कर दिया है।
बुंदेलखंड में प्रत्याशियों की तलाश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के
चंदौली के पूर्व विधायक गोविंद राजपूत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
शनिवार को यहां आए पर्यवेक्षक ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनसे चुनाव में कांग्रेस की स्थिति और परिस्थितियों के बारे में तथा प्रत्याशियों से संबंधित जानकारी ली।
टिकट के दावेदारों की बड़ी संख्या में होड़ रही। बड़े नेताओं के अलावा कुछ छुटभइयों ने भी अपने आवेदन पेश किए। तमाम दावेदार अपने समर्थकों के साथ आए हुए थे।
राजपूत ने दावा किया कि बुंदेलखंड में कांग्रेस मजबूत है और अगले चुनाव में भी यहां अपना परचम लहराएगी। प्रदेश सरकार पर जातिवादी राजनीति करने और विकास विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार से जनता ऊब चुकी है।
जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र, गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, युवा कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।