फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundeli is providing employment to unemployed private companies

बुंदेली बेरोजगारों को निजी कंपनियां दे रहीं रोजगार

Sat, 02 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bundeli is providing employment to unemployed private companies
बांदा। निजी क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में बुंदेलखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीनों में बुंदेलखंड में इसके लिए विशेष कैंप लगाकर शिक्षित बेरोजगारों का इंटरव्यू और चयन किया गया था।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बुंदेलखंड विकास मंच के राष्ट्रीय महासचिव नसीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि बांदा और राठ में रोजगार मेले लगाए गए थे। इनमें कई सौ युवाओं ने प्रतिभाग किया था। अधिकांश को देश की विभिन्न निजी प्राइवेट कंपनियों में ज्वाइनिंग मिलने लगी है। उन्होंने बताया कि इन मेलों में जो अभ्यर्थी असफल हो गए थे, उनका नई दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो गेट नंबर-दो के पास स्वयंसेवी संस्था सोच ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के जरिये इन दिनों अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है, जो 4 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

यहां से चयनित अभ्यर्थियों को सीधे ज्वाइनिंग स्थल भेजा जाएगा। इनमें 18 से 40 साल आयु के 10वीं, 12वीं और स्नातक तथा आईटीआई अभ्यर्थी शामिल हैं। इन्हें विभिन्न राज्यों में अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि नेशनल इंप्लाइमेंट इनहासमेंट मिशन के तहत रोजगार मिलेंगे। इंडस्ट्रीयल तकनीकों की ट्रेनिंग नि:शुल्क दी जाएगी। प्रशिक्षुओं को स्टाइपेंड मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट कंपनियों में लगभग तीन हजार पदों के लिए बुंदेलखंड के युवाओं को ऑफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed