{"_id":"62bca200eb7d2f2a760ff137","slug":"bundeli-daughters-are-waving-the-flag-of-intelligence-banda-news-knp705002743","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा का परचम लहरा रही हैं बुंदेली बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा का परचम लहरा रही हैं बुंदेली बेटियां
विज्ञापन
Bundeli daughters are waving the flag of intelligence
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि तमाम अभाव और अड़चनों के बाद भी बुंदेली बेटियां अपनी मेधा का परचम लहरा रही हैं। बुधवार को शाम पूर्व मंत्री ने यूपी बोर्ड इंटर में प्रदेश में 9वां स्थान और बांदा जनपद में टॉपर छात्रा स्नेहा भारद्वाज के आवास जाकर सम्मानित किया।
तीन दिनी जनपद प्रवास के अंतिम दिन पूर्व मंत्री ने महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना (फकीरन मोहाल), डॉ. अरमानुल हक (जामा मस्जिद रोड), कांग्रेस नेता रामसेवक जड़िया (फूटाकुआं), गावस्कर (हाथी खाना) के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। महेश्वरी देवी रोड में शीलू लखेरा की दुकान में अग्निकांड पर पीड़ितों से मुलाकात की।
कचहरी में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह, महासचिव राकेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष एजाज अहमद, अशोक त्रिपाठी जीतू और शिवशंकर सिंह गौतम व अन्य अधिवक्ताओं से मिले। भ्रमण के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, वार्ड सभासद जुगनू, मुमताज अली, सुरेश मिश्रा, अब्दुल मजीद आदि शामिल रहे।