{"_id":"de18a096d248936b0980f2710ad97699","slug":"bsp-workers-alert-for-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइड लाइन नहीं मानी तो पार्टी से बाहर होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइड लाइन नहीं मानी तो पार्टी से बाहर होंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने साफ कर दिया है कि पंचायत चुनाव में पार्टी हाईकमान की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 11 से 15 सितंबर तक आवेदन का प्रारूप हासिल करके उसे भरकर जमा करें। जिला पंचायत में अपना कब्जा बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में मंडल कोआर्डिनेटर रामकिशोर वर्मा और बीएम कुशवाहा ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी मुखिया बहनजी द्वारा दिए गए निर्देशों और अनुशासन का पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीस ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटेंगे। चयन समिति प्रत्याशियों का चयन करेगी। जोन कोआर्डिनेटर अभिषेक भास्कर ने चुनाव में बगावत या अनुशासनहीनता करने वालों को निष्कासित किए जाने के आदेश की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष और जोन कोआर्डिनेटर बल्देव वर्मा ने कहा कि पार्टी के अधिकृत गरीब प्रत्याशियों की मदद की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि नामांकन तिथि से पहले ही सभी वार्डों के डीडीसी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक में हरीशंकर राजपत, गोकरन वर्मा, विनय वर्मा, अवधेश दिनकर, गुलाब वर्मा, मोहम्मद यार खां, डीके वर्मा, गजेंद्र पटेल, जयराम सिंह, धीरज राजपूत, हरीराम कबीर, लखन द्विवेदी, उदित नारायण द्विवेदी, सुनील सिंह, मधुसूदन कुशवाहा, शकीला बेगम आदि शामिल रहे। संचालन लल्लू प्रसाद निषाद ने किया।